Breaking News

बड़ी खबर : दुर्जनपुर कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह लखनऊ में गिरफ्तार, सीएम योगी ने विधायक सुरेंद्र सिंह को किया लखनऊ तलब



ए कुमार

लखनऊ ।।

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को सीएम योगी ने किया लखनऊ तलब,हो सकती है बड़ी कार्यवाही

बलिया के दुर्जनपुर में खुली पंचायत में अधेड़ की हत्या का मामला।

मुख्यारोपी धीरेंद्र सिंह को एसटीएफ ने लखनऊ में किया गिरफ्तार।

धीरेंद्र सिंह पर 50 हजार का ईनाम था घोषित।

घटना के बाद से ही फरार चल रहा था मुख्यारोपी धीरेंद्र सिंह।

मामले में अन्य दो नामजद आरोपी संतोष यादव,अमरजीत यादव को बलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बलिया शहर कोतवाली के वैशाली इलाके से दोनो गिरफ्तार।

दोनों पकड़े गए आरोपियों पर 50-50 हजार का था ईनाम।

अभी तक नामजद 4 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार।

मामले में कुल 9 आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी।

मामले में 8 नामजद,25 अज्ञात के खिलाफ दर्ज है केस।

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव का मामला।

कोटे की दुकान के आवंटन के लिए आयोजित बैठक के दौरान हुई थी हत्या।