भाई की क्रूरता , बहन को फावड़े से काट कर की हत्या
मृतका का फोटो
ए कुमार
गोरखपुर ।। चिलुआताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर टोला भंडारों में बृहस्पतिवार के दिन बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन का गला काट कर हत्या कर दी खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा मौके से बरामद कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । यह मामला आनर किलिंग का बताया जा रहा है । मृतका 11वीं की छात्रा थी । मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी और भाग गई थी इसी को लेकर परिवार में उससे काफी नाराज रहता था । गुरुवार को उसका भाई गोविंद निषाद अपने घर के अंदर ही फावड़े से छोटी बहन अंजलि का गला काटकर हत्या कर दी और शव को भूसे वाले कमरे में रख दिया । बहन की हत्या के बाद बदहवास भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार करने के साथ ही घर के अंदर से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा बरामद कर लिया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बाईट:--अरविंद कुमार पांडेय एसपी नार्थ
फोटो--आरोपी भाई








