Breaking News

पूर्व ग्राम प्रधान के निधन पर शोक की लहर

 


राजीव शंकर चतुर्वेदी

बेलहरी बलिया ।। विकास खण्ड बेलहरी के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सोनवानी निवासी सुधीर कुमार मिश्र उर्फ बबलू जी के निधन की खबर बुधवार की रात में आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है । गुरुवार की सुबह  उनके पैतृक निवास सोनवानी पर क्षेत्र के लोगो का तांता लगा रहा।उनके मृत्यु की सूचना मिलने के बाद गांव से लोग वाराणसी के लिए निकल गए।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चन्द्र घाट पर वृहस्पतिवार के दिन किया गया।मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र अभिनव कुमार मिश्र उर्फ  जय कुमार ने दी।इस मौके पर क्षेत्र व गाँव के कई लोग उपस्थित रहे।श्री मिश्र सोनवानी ग्रामसभा के लगातार 11वर्ष तक प्रधान रहे।वे प्रतिभा व राजनीतिक व्यक्तित्व के धनी,समाजिक,मृदुलभाषी व गरीबो के साथ रहने वाले थे।उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। आज भी उनके पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि देने वालो का तांता लगा हुआ था ।