Breaking News

यूपी में 2 साल में 20 साधुओं की हत्या, नक्शे के साथ आंकड़ें पेश कर कांग्रेस का योगी सरकार पर बड़ा हमला

 



ए कुमार

लखनऊ ।।

आपको बता दें कि गोड्डा में मंदिर के पुजारी गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी है। उत्तर प्रदेश में पिछले 2 साल में 20 साधुओं की हत्या कर दी गई। यह दावा है यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का। अजय कुमार लल्लू ने अपने फेसबुक पेज पर नक्शे के साथ कुछ आंकड़ें पेश करते हुए यह दावा किया है। अजय कुमार लल्लू ने अपने फेसबुक पेज पर यह आकंड़ें दिखाते हुए लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश में हत्याओं का अंबार है। यह कैसा रामराज्य है?’

प्रदेश में साधुओं की हत्याओं के संबंध में पार्टी नेता की तरफ से जो आकंड़ें पेश किये गये हैं उनमें बताया गया है कि साल 2018 में देवरिया में साधु सज्जाराम और हरभजन तथा एक अन्य की हत्या कर दी गई। इसी साल अगस्त के महीने में पुजारी श्याम लाल की हत्या सुल्तानपुर में की गई। इसी महीने बाराबंकी में पुजारी शमशेर सिंह की हत्या हो गई। पीलीभीत में भी इसी साल पुजारी रामेश्वर की हत्या की गई थी। इसके अलावा पंडित विनोद राय का जिक्र भी इन आंकड़ों में किया गया है।

साल 2018 के अलावा 2019 का जिक्र करते हुए बताया गया है कि इस साल हापुड़ में अक्टूबर के महीने में बालक दास की हत्या की गई। जून के महीने में भी मथुरा में साधू की हत्या हुई। मुरादबाद में 10वें महीने में राजेंद्र गिरी नाम के साधु की हत्या हुई। रायबरेली में पुजारी स्वामी प्रेमदास की हत्या कर दी गई।

इन आकंड़ों में साल 2020 का जिक्र भी किया गया है। बताया गया है कि इस साल पहले ही महीने में चित्रकूट में महंत अर्जुन दास की हत्या की गई थी। दूसरे महीने में महंत विष्णुसहाय की हत्या हो गई। फरवरी में ही पुजारी रमेश चन्द्र की हत्या की गई। इसके बाद अप्रैल के महीने में गोरखपुर में पुजारी कोईलदास की हत्या हुई।

पांचवें महीने में मथुरा में साधू हरीदास की हत्या कर दी गई। फिर सातवें महीने में भी एक साधू की हत्या की गई। सातवें महीने में ही पीलीभीत में बाबा लाल गिरी की हत्या कर दी गई। इस साल अक्टूबर के महीने में कन्नौज में भी एक साधू का मर्डर हुआ।

आपको बता दें कि गोड्डा में मंदिर के पुजारी गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी है। इन गोलीकांड में भूमाफियाओं का नाम सामने आ रहा है। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमनाथ दास का एक टेलीफोन निक रिकॉर्डिंग का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दरोगा  भेद भाव पूर्वक और राजनीति व शिकार करने पर विरोध कर रहे हैं तथा अपनी हत्या होने पर उसी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं ।