तीन दलित बहनों पर सोते समय हुआ एसिड अटैक,तीनो अस्पताल में भर्ती
ए कुमार
गोंडा ।।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर में दरिंदगी की घटना सामने आई है।
यहां सोमवार को तीन बहनों पर तेजाब से किया गया। ये तीनों ही नाबालिग हैं।
एक की उम्र 8 साल, दूसरी की 12 साल और तीसरी की 17 साल बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तमाम प्रयास के बाद भी महिला, बेटी तथा बच्चियों के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ताजा मामला गोंडा का है। जहां पर सोमवार रात सोते समय तीन दलित बेटियों पर तेजाब फेंका गया।
तीनों झुलस गई हैं, इनमें एक गंभीर रूप से घायल है। एसिड फेंकने का कारण अज्ञात है।
यूपी के गोंडा में यह मामला परसपुर क्षेत्र के पसका गांव का है।
जहां के रामऔतार (बदला नाम) की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंका गया है।
इन तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रह रही है।
रामऔतार की 17 वर्षीया बेटी काजल (17 वर्ष), महिमा(12 वर्ष) तथा आठ वर्षीय सोनम छत की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं।
इसी दौरान तीनों पर तेजाब फेंका गया। रात ढाई बजे के करीब बड़ी बेटी खुशबू चिल्लाते हुए नीचे उतरी और रामऔतार से लिपट गई।
इसके बाद दोनों भी चिल्लाते हुए नीचे उतरी। इनमें काजल का चेहरा और अन्य दोनों के हाथ झुलस गए थे। इनको लेकर परिवारीजन गोंडा जिला अस्पताल पहुंचे।
अपडेट
गोंडा: तीन बच्चियों के ऊपर केमिकल से अटैक करने वाले आरोपी आशीष को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
वहीं एसिडअटैक पीड़ितों को मिलेगी क्षतिपूर्ति
पीड़िता को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत 5 लाख की आर्थिक सहायता
डीएम ने बताया कि सहायता मुख्य पीड़िता को मिलेगी ये सहायता