Breaking News

प्रदेश में अब 1932 हॉटस्पॉट,4158 पॉजिटिव :अवनीश कुमार अवस्थी अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना)




ए कुमार
लखनऊ ।।
शहरी क्षेत्रों में सर्विलांस के कार्य को बढ़ाने और टेस्टिंग के रिजल्ट को भी जल्दी देने का निर्देश मुख्यमंत्री जी ने आज दिया है।

अब तक 1633 से अधिक ट्रेन प्रदेश में आई हैं जिनमें 22 लाख 14 हजार से ज्यादा लोग प्रदेश में आए हैं, आज कोई भी ट्रेन प्रदेश में नहीं आ रही।

पराली जलाने की घटना न हो, आगे योजना लाई जाए जिससे खेतों से पराली को इकट्ठा करके उसका इस्तमाल किया जाए, इसपर भी आज चर्चा हुई

प्रदेश में अब 1932 हॉटस्पॉट हो गए हैं, इनमें 9,82,474 मकान हैं

जिसमें 55,93,656 लोग रह रहे हैं, अब तक हॉटस्पॉट में 4 हजार 158 लोग पॉजिटिव हैं।

गेंहू क्रय अब रिकॉर्ड 357.06 लाख क्विंटल किया गया है।

इसमें से MSP पर जो गेंहू सीधा खरीदा जाता है वह 277.86 लाख क्विंटल खरीदा गया है।

और मंडियों में 79.20 लाख क्विंटल खरीदा गया है।