Breaking News

स्काउट /गाइड द्वारा कोविड - 19 कोरोना बचाव समितियों का किया गया गठन





डॉ सुनील ओझा की रिपोर्ट
   बलिया ।। प्रादेशिक संस्था उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार के पत्र पत्रांक सं० - प्रा० मु० - 12 BSG /2020 दिनांक 12/05/2020 के अनुपालन में जिला संस्था बलिया की एक आवश्यक बैठक संस्था की मुख्यायुक्त डॉ शैलजा राय के नेतृत्व में शहर के कुँवर सिंह इण्टर काॅलेज में संपादित हुई, जिसमें कोविड - 19 कोरोना महामारी से बचाव, रोकथाम, निर्धन व निम्न आय वर्ग के लोगों व जरूरतमंदों की सहायता तथा लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न महानगरों से अपने घर लौटे प्रवासी श्रमिक /कामगारों की सहायता तथा संक्रमित व्यक्तियों की देखभाल व कोविड नियमों के पालन हेतु शासन - प्रशासन के कार्यों में सहयोग करने हेतु जनपद स्तर सर्वसम्मति से छ: पदाधिकारियों की सात समितियों का गठन किया गया तथा उनके नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्यों के संपादन की कार्यवाही की गई। समितियां इस प्रकार हैं -
(1)सोप तथा डिसइंफेक्टेट बैंक - नोडल अधिकारी डॉ अखिलेश राय व सहायक नोडल डॉ इफ्तेखार खान,
(2) ग्रेन बैंक - नोडल अधिकारी निर्भय नारायण सिंह व सहायक नोडल अरविंद कुमार सिंह
 (3) सेनिटरी पैड बैंक - नोडल अधिकारी डॉ निशा राघव व सहा० नोडल डॉ रंजना मिश्रा
 (4) टाइम बैंक - नोडल अधिकारी जितेन्द्र कुमार राय व सहायक नोडल राजेश कुमार सिंह 
 (5) कोविड वॉरियर्स टीम - नोडल अधिकारी डॉ शैलजा राय व सहायक नोडल सरिता कुमारी 
(6) कोविड केयर फंड - नोडल अधिकारी मेजर दिनेश सिंह व सहायक नोडल डॉ अशोक कुमार सिंह
 (7) मास्क बैंक - नोडल अधिकारी शशि कुमार सिंह व सहायक नोडल सौरभ कुमार पाण्डेय

       उपरोक्त समितियां जनपद के विभिन्न गांवों में अपनी सेवाएँ देकर कार्य को सफल संपादित करते हुए प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट संस्था के जनपदीय कार्यालय को उपलब्ध करायेगी। इसके साथ मास्क वितरण कार्यक्रम के तरह बैठक के उपरांत सदस्यों ने जनपद के भारतीय स्टेट बैंक शाखा टीडी कॉलेज पर पहुंचकर बैंक प्रबंधक के देखरेख में संस्था द्वारा निर्मित मास्क, बैंक कर्मियों एवं जरुरतमंद उपभोक्ताओं में वितरित किए गए तथा कोविड नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर अरविंद कुमार सिंह, सहा० जिला कमिश्नर निर्भय नारायण सिंह, जिला सचिव राजेश कुमार सिंह, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सौरभ पाण्डेय, संगठन कमिश्नर गाइड सरिता कुमारी, डॉ इफ्तेखार खान, नफील अख्तर आजाद, चंदा यादव इत्यादि उपस्थित रहे।