Breaking News

गोरखपुर : गांव गांव जाकर खोलेंगे भाजपा के विकास की पोल,अब सयुस कार्यकर्ता करेगा सिर्फ विकास की बात : अरविंद गिरी

 गांव गांव जाकर खोलेंगे भाजपा के विकास की पोल,अब सयुस कार्यकर्ता करेगा सिर्फ विकास की बात : अरविंद गिरी
ए कुमार

गोरखपुर 24 फरवरी 2020 ।। समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के गोरखपुर प्रथम आगमन पर सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं सहित युवा संगठनों के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया । तत्पश्चात कार्यालय पर हुई सभी युवा संगठनों की बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान युवजन सभा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने तथा संचालन निवर्तमान युवजन सभा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया मुख्य अतिथि के रूप में युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी उपस्थित रहे ।  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने स्वागतोउपरांत कहा कि कहा कि अरविंद गिरी को युवजन सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी संगठन को मजबुती मिलेगी।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन व पार्टी के कार्यकर्ता गांव- गांव लोगों से संपर्क कर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर युवाओं को संगठन से जोड़ने के अभियान में लगा हूं। कार्यकर्ताओं की बैठक में श्री गिरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी जिलों का दौरा कर केन्द्र व भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों से युवाओं को अवगत कराने व उन्हें संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया है। इसी के तहत आज जिले में हूं।जुझारू युवाओं को चिह्नित कर उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों व युवाओं को भाजपा के झूठ की जानकारी देकर उनसे इनके झांसे में न आने की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा व सयुस का कार्यकर्ता अब केवल विकास की बात करेगा। अगर भाजपा के लोग पाकिस्तान की बात करेंगे तो हम युवाओं के रोजगार की बात करेंगे। हम उनसे पूछेंगे कि उन्होंने युवाओं के रोजगार, किसानों के उत्थान के लिए क्या किया। पेंशन, सड़कों, लोगों की समस्याओं पर हम बात करेंगे तथा जनता को इस मुद्दे पर पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।अखिलेश यादव जी द्वारा कराये गये विकास कार्यों को तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता को बताया जाएगा भाजपा विकास पर बात नहीं करती है भाजपा के लोग सिर्फ जाति धर्म की बात करते हैं समाजवादी पार्टी विकास के रास्ते पर चलकर जनता के सहयोग से 2022 में अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव जियाउल इस्लाम अवधेश यादव रजनीश यादव पंकज शाही मैंना भाई  कृष्ण कुमार त्रिपाठी हाजी शकील अंसारी सिंहासन यादव कीर्ति निधि पांडे संजय पहलवान कपिल मुनि यादव   प्रमोद यादव जितेंद्र यादव गबीश दुबे अखिलेश यादव शब्बीर कुरैशी आजम लारी एहतेशाम खान संतोष गौड़ चर्चिल अधिकारी अवधेश पांडे राहुल यादव सुरेंद्र निषाद रामप्रवेश यादव राजीव यादव अनूप यादव ईश्वर मृत्युंजय यादव बिट्टू नफीस अंसारी अजय यादव राजेश यादव राजू देवनाथ यादव चंद्रभान प्रजापति  कमर कुरैशी राजू  फहीम गुडडु शोएब अंसारी   चंदन दुबे फिरदौस आलम संतोष यादव , मनोज निषाद, खाली अली,  अरविंद गौड़ , रामा यादव,  राजेश सिंह  सैथवार ,  सिराजुद्दीन रहमानी , आदि मौजूद रहे ।