Breaking News

लखनऊ : उ0प्र0 कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेन्ट परियोजना के डी0पी0आर0 गठन हेतु नियुक्त कंसल्टेंसी कार्यों हेतु रू0 2 करोड़ 40 लाख की धनराशि अवमुक्त

 उ0प्र0 कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेन्ट परियोजना के डी0पी0आर0 गठन हेतु नियुक्त कंसल्टेंसी कार्यों हेतु रू0 2 करोड़ 40 लाख की धनराशि अवमुक्त

लखनऊ,  03 फरवरी 2020 ।।उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन में विश्व बैंक सहायतित उ0प्र0 कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेन्ट परियोजना के डी0पी0आर0 गठन हेतु नियुक्त कंसल्टेंसी के चालू कार्यों हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में रू0 2 करोड़ 40 लाख की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-12 द्वारा निर्गत कर दिया गया है। इस कार्य की स्वीकृत लागत रू0 71 करोड़ 06 लाख 68 हजार है।
उपमुख्यमंत्री श्री  मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि स्वीकृत धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त-पुस्तिकाओं के सुसंगत प्राविधानों, समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों एवं विश्वबैंक के प्राविधानों के अनुरूप किया जाय। शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग लखनऊ की होगी।