Breaking News

लखनऊ से बड़ी खबर : जानिये मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी जिला अधिकारियों को क्या दिया है आज निर्देश ?

लखनऊ से बड़ी खबर : जानिये मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी जिला अधिकारियों को क्या दिया है आज निर्देश ?
ए कुमार

लखनऊ 3 फरवरी 2020 ।।
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश से किसानों की फसल को नुकसान से बचाने हेतु उन्हें गोवंश आश्रय स्थल में रखा जाये-मुख्य सचिव

गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश के संरक्षण हेतु आवंटित धनराशि का शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित कराया जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी

समस्त जिलाधिकारी प्लास्टिक बैन के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाहियों की सूचना प्राप्त कर नियमित समीक्षा करें: मुख्य सचिव

जनपद में उद्योग बन्धु की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित कराकर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराया जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी

समस्त जिलाधिकारी नमामि गंगे कार्यक्रम का एक सप्ताह में एक्शन प्लान तैयार कर कार्यों की प्रत्येक माह समीक्षा कर कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराएं: मुख्य सचिव

कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी आवश्यक कदम उठाये जायें : राजेन्द्र कुमार तिवारी

आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत गोल्डन कार्ड वितरण कार्य में शून्य प्रगति वाले ग्रामों को चिन्हित कर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराया जाये: मुख्य सचिव

जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में शिथिलता पाये जाने पर
सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी नियत कर की जायेगी कड़ी कार्यवाही: राजेन्द्र कुमार तिवारी