Breaking News

महामहिम राज्यपाल का बलिया आगमन 12 दिसम्बर को : 4 घण्टे बलिया रहेंगी राज्यपाल ,ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

महामहिम राज्यपाल का बलिया आगमन 12 दिसम्बर को :  4 घण्टे बलिया रहेंगी राज्यपाल ,ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

बलिया 10 दिसम्बर 2019: महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 12 दिसम्बर को जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आ रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल का हेलीकाप्टर 12 को सुबह 9:20 पर लखनऊ से चलकर 10:50 पर पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से कार से कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में 11 बजे पहुचेंगी। वहां दीक्षांत समारोह में 2 घंटे तक प्रतिभाग करेंगी। दोपहर एक बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित है। इसके बाद 2 बजे पढ़े बलिया-बढ़े बलिया कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक करेंगी। दोहपर 2:20 बजे से 2:50 बजे तक अधिकारियों व एनजीओ रेडक्रॉस/टीबी एसोसिएशन, रोटरी क्लब से भेंट करेंगी। फिर 2:50 पर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।