Breaking News

देवरिया जेल में एक सप्ताह में दूसरे कैदी की हुई मौत , कैदियों में आक्रोश



 देवरिया जेल में एक सप्ताह में दूसरे कैदी की हुई मौत , कैदियों में आक्रोश 
कुलदीपक पाठक

देवरिया 22 सितम्बर 2019 ।। जिला कारागार में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में बंद एक बंदी की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को देने के साथ ही बंदी के परिजनों को भी दे दी। एक सप्ताह के अंदर जिला कारागार के दो बंदियों की मौत हुई है।

लार कस्बे के शमशीर माेहल्ला निवासी रिजवान (35 )किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में जिला कारागार में 2015 से बंद था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। पहले उसका इलाज जिला कारागार के अस्पताल में हुआ, तबियत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बुधवार की रात उसे भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से भी सुधार न होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। गोरखपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात रिजवान ने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कहा कि इलाज के दौरान बंदी की मौत हुई है। वह महीने भर से बीमार चल रहा था।

आपको बता दें कि बिते 13 सितंबर की रात भी एक  कैदी की मौत हो गई जिसे काला जार हुआ था। जो पड़ोसी जनपद कुशीनगर  का रहने वाला था और वह भी दुष्कर्म के आरोपित सजाफ्ता बंदी पिंटू की भी 13 सितंबर की रात इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। इसके बाद बंदियों ने जमकर बवाल किया था। भूख हड़ताल भी किया था। लगातार एक सप्ताह में दो बंदियों की मौत से बंदियों में आक्रोश है। बंदियों के आक्रोश को देखते हुए जेल प्रशासन ने रात को ही एसपी को सूचना दे दी थी। जिसके बाद शनिवार की सुबह ही पुलिस जेल पहुंच गई। हालांकि वहां किसी तरह की दिक्कत नहीं है। लेकिन जेल में दवा और चिकित्सा की व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं कि एक सप्ताह के भीतर दो कैदी की मौत होती है और दोनो दुष्कर्म के आरोपी रहे हैं।