Breaking News

मथुरा : अस्पताल में भर्ती नाबालिग लड़की से कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म

अस्पताल में भर्ती नाबालिग लड़की से कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म 
ए कुमार

मथुरा 21 सितम्बर 2019 ।।
मथुरा के एक अस्पताल में शर्मनाक का मामला सामने आया है। यहां भर्ती एक किशोरी के साथ कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया। मामले में थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें अस्पताल के दो डॉक्टर और एक नर्स को भी नामजद किया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की गई थी।

रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने गुरुवार की शाम को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी की देखभाल के लिए उसका भाई भी अस्पताल में ही था।

थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में किशोरी के भाई का आरोप है कि रात को करीब 12 बजे अस्पताल के कंपाउंडर श्याम सुंदर ने दुष्कर्म किया है। जब वो मौके पर पहुंचा तो कंपाउंडर और नर्स भागने लगे। जब पकड़ने की कोशिश की तो मारपीट की गई।