Breaking News

लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वकर्मा जयन्ती पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वकर्मा जयन्ती पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 16 सितम्बर 2019 ।। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
भगवान विश्वकर्मा जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उन्होने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार कहा जाता है। भगवान विश्वकर्मा अपने विशिष्ट ज्ञान व विज्ञान के कारण पूजित एवं वंदित हैं। विश्वकर्मा जयन्ती पर कल-कारखानों आदि में लोग भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती को उल्लास के साथ मनाते हैं।
हिन्दु मान्यताओं में एक तरह से भगवान विश्वकर्मा को पहला इन्जीनियर भी कहा गया है। उन्हें  शिल्पकार कहा जाता है, मान्यता है कि उन्होने देवताओं के अस्त्र शस्त्र का निर्माण किया था। आदिकाल से ही विश्वकर्मा शिल्पी अपने विशिष्ट ज्ञान एवं विज्ञान के कारण ही न केवल मानवों अपितु देवताओं द्वारा भी पूजित एवं वंदित हैं।