Breaking News

बलिया : जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में सुषमा स्वराज को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि


 जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में सुषमा स्वराज को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

रतसर (बलिया) 7 अगस्त 2019 ।।भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनते ही लोंगो में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के जनऊपुर व रतसड़ में शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में बुद्धवार को गांधी चबूतरे पर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि सुषमा स्वराज एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थी। वह उत्कृष्ट वक्ता के साथ ही संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थी, वह अपनी बात तथ्यों के साथ तार्किक रुप से प्रस्तुत करती थी। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। भारत सरकार की मन्त्री के रूप में श्रीमती स्वराज की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। सभा में उपस्थित सभी कार्यकताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। रतसर में भाजपा नेता विजय गुप्ता के आवास पर शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजली देने वालों में पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय, मुक्तेश्वर पाण्डेय, प्रेमनारायन पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय, करीमन राम, हरदीप यादव, सुरेश पाण्डेय, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकान्त पाण्डेय एवं संचालन धनेश कुमार पाण्डेय ने की।