Breaking News

लखनऊ : एस0सी0पी 0के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत 6 जनपदों के 38 चालू कार्यो (सम्पर्क मार्गो)हेतु रू 8 करोड़ 86 लाख 4 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

एस0सी0पी 0के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत  6 जनपदों के 38 चालू कार्यो (सम्पर्क मार्गो)हेतु रू 8 करोड़ 86 लाख 4 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ-13 अगस्त 2019 
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में अनुदान संख्या -83 एस0सी0पी0 के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत 6 जनपदों के 38 चालू  कार्यो(सम्पर्क मार्ग)  हेतु शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019- 20 में रू 8 करोड़ 86 लाख 4 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है । उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग अनुभाग -9 द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी किया जा चुका है। चालू कार्यों में  प्रतापगढ़ में  11 संपर्क मार्ग , खीरी जनपद में 10 संपर्क मार्ग, देवरिया में 7 संपर्क मार्ग ,गोरखपुर में 2 संपर्क मार्ग  व अयोध्या में 01 संपर्क मार्ग तथा रायबरेली में 07 संपर्क मार्ग बनाए जा रहे हैं। इन सभी संपर्क मार्गों की कुल लंबाई 29.34 किलोमीटर है ।इन कार्यों की कुल लागत रू 13 करोड़ 66 लाख 80 हजार है । शासन द्वारा  सम्बन्धित जिलाधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा गया है  इस धनराशि को केवल निर्धारित परियोजनाओं पर ही मानक और विशिष्टयो के अनुसार  व्यय किया जाए तथा अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा ।शासन द्वारा इन मार्गों की गुणवत्तायुक्त निर्माण की प्रगति  की नियमित समीक्षा कर उन्हें निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण करने तथा मार्गों की पूर्णता एवं उपयोगिता  प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।