हल्दी बलिया : स्कूल चलो अभियान के लिये निकली रैली

डॉ सुनील कुमार ओझा
हल्दी बलिया 24 जुलाई 2019 ।। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के हल्दी स्थित बीआरसी केन्द्र से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।रैली को खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष हल्दी करूणेश सिंह हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली जूनियर हाईस्कूल स्कूल हल्दी से सुल्तानपुर व भरसौता होते हुए बीआरसी पर आकर सम्पन्न हुआ।इस दौरान बच्चों में कई श्लोगन बोलते रहे।आधी रोटी खायेंगे स्कूल पढ़ने जायेंगे। वहीं सभा के दौरानसंचेती रोग नियंत्रण व बृक्षारोपण के प्रति सभी शिक्षकों को जागरूक किया गया।अंत में खंड विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में महती योगदान देने के लिए थानाध्यक्ष करूणेश सिंह व उनके टीम के प्रति आभार प्रकट किया।इस मौके पर एबीआरसी शशिकांत ओझा,एनपीआरसी ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, बृजकिशोर पाठक, विद्या शंकर दुबे,हरिप्रकाश चौबे, बृजभूषण पान्डेय, अखिलेश तिवारी, राजीव मिश्रा, सवीता,पूजा, अर्चना, आशा हरिश्वर प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, सुशील वर्मा, श्रीप्रताप यादव, अशोक सिंह,आदि रहे।
क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति खली
स्कूल चलो अभियान रैली के ब्लॉक स्तर पर निकलने पर या ग्राम्य स्तर पर निकलने पर शासन ने कुछ दिशा निर्देश दिये है । इन निर्देशों में यह कहा गया है कि ब्लॉक स्तर पर निकलने वाली रैलियों में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्रीय शिक्षक प्रतिनिधियों को और ग्राम्य स्तर की रैली में ग्राम स्तर के जन प्रतिनिधियों को शामिल करना अनिवार्य है । लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने इन दिशा निर्देशों को ताक पर रखकर रैली निकाले है । अगर इस रैली में जन प्रतिनिधि और क्षेत्रीय शिक्षक प्रतिनिधि भी शामिल होते तो इसका संदेश बहुत दूर तक जाता ।