सीएम सिटी गोरखपुर की पुलिस ने जब नही सुनी फरियाद : तब छेड़खानी के मामले को लेकर महिलाओं ने किया थाने का घेराव

ए कुमारगोरखपुर 24 जुलाई 2019 : एक तरफ महिलाओ की सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिये सरकार द्वारा एक माह का अभियान चलाया जा रहा है । इन अभियानों में पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहते है और लड़कियों को किसी भी घटना के होने पर झिझक छोड़कर पुलिस से सहयोग मांगने की नसीहतें भी देते है और यह भी कहते है कि डरिये मत पुलिस आप के साथ है । लेकिन जब इन्ही पुलिस थानों पर गरीब परिजन छेड़खानी की शिकायतें लेकर जाते है तो पुलिस सुनती ही नही । मजबूरन गरीबो को थाने का घेराव करके अपनी बात मनवानी पड़ रही है । यह तब और सोचनीय हो जाता है जब ऐसी घटना सूबे के मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में होती है । आज गरीब जनता यही सवाल कर रही है क्या ऐसे ही पुलिस वालों से होगी बच्चियों की सुरक्षा ?
बता दे कि बड़हलगंज क्षेत्र के नेवादा गांव में मंगलवार की रात आठ बजे शौच के लिए गयी चार दलित लड़कियों के साथ गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास किया। जिसको लेकर गांव की महिलाएं व पुरूष हाइवे को जाम कर दिया। उसके बाद डायल 100 पर काल करने लगी,लेकिन काल रिसिव नहीं हुआ। उसके बाद बड़ी संख्या में दस किमी पैदल चलकर बड़हलगंज कोतवाली पहुंचकर गेट के सामने धरने पर बैठ गयी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं। जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों में नोकझोंक शुरू हो गयी। बाद में कोतवाल ने तहरीर देने के बाद कार्यवाही की बाद कही। फिलहाल इस मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न है।