Breaking News

बुलंदशहर : स्‍कूल में गश खाकर गिर पड़ी एक दर्जन से ज्‍यादा छात्राएं, एसडीएम और सीओ दौड़े अस्‍पताल

बुलंदशहर : स्‍कूल में गश खाकर गिर पड़ी एक दर्जन से ज्‍यादा छात्राएं, एसडीएम और सीओ दौड़े अस्‍पताल 
ए कुमार

बुलंदशहर 23 जुलाई 2019 ।।नरौरा के एक विद्यालय में उस समय हंगामा मच गया जब एब साथ दर्जन से भी ज्‍यादा छात्राएं बेहोश हो गई। नरौरा नगर क्षेत्र के ग्राम रतनपुर स्तिथ एक इंटर कॉलेज में भीषण गर्मी व पंखे नहीं चलने से एक दर्जन से ज्यादा छात्राएं गश खाकर गिर गईं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर सीओ समेत एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।
गर्मी से बेहाल हुई छात्राएं
मंगलवार की सुबह नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर स्तिथ श्री राम सिंह प्रेमलता इंटर कॉलेज में पंखे नहीं चलने व भीषण गर्मी के चलते कक्षा 7 की आरती, कक्षा 8 की प्रीति, कक्षा 10 की चंद्रकांता, कक्षा 11 की अनुराधा, पारुल, कृष्णा, लवली, वर्षा, कक्षा 12 की बबली, दुर्गेश, विजेता, शिफा, शिवानी अचानक बेहोश होकर गिर गई। छात्राओं के बेहोश होने से कॉलेज प्रशासन में हंगामा मच गया। बेहोश छात्राओं को तत्काल ही नरौरा परमाणु केंद्र के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहोश छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिया। कॉलेज में छात्राओं के बेहोश होने की सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ विक्रम सिंह व एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंच छात्राओं का हालचाल पूछा।