Breaking News

बलिया : समाजवादियों का इतिहास संघर्ष का , 2022 के चुनाव को संघर्ष के दम पर जीतेगी सपा : संग्राम सिंह यादव

समाजवादियों का इतिहास संघर्ष का , 2022 के चुनाव को संघर्ष के दम पर जीतेगी सपा : संग्राम सिंह यादव


बलिया 6 जुलाई 2019 ।।समाजवादी पार्टी की एक
महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर हुई जिसमे वर्तमान के मुख्य समस्याओं पर चर्चा किया गया।और निर्णय लिया गया कि हर गाँव स्तर पर बैठक कर बूथ स्तर के संवाद कर प्राप्त सूचनाओं और विचार तथा सुझाव एवं मुद्दा को लेकर ज़ोरदार आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
        इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादियो का इतिहास ही संघर्ष का है और हम उसी के बल पर २०२२ के समर को जीतेंगे।आज पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं को सरकार प्रताड़ित करा रही है।लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि सपा कार्यकर्ता दमन में झुकते नही लड़ते है।पिछले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार सनातन पाण्डेय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बधाई के पात्र है कि उन्होने लोकतंत्र की हत्यारी सरकार और उसकी सरकारी मशीनरी के ख़िलाफ़ मज़बूती से चुनाव लड़े और बलिया के लोग  समाजवाद को ही जिताये लेकिन सरकार के इशारे पर बलिया के अधिकारियों ने जनता के विश्वास को तोड़ा है और अपने इस कृत्य से उन्होने यह साबित कर दिया कि उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्थाओ में कोई विश्वास नही है ।आप सबको बधाई ,मैं चुनाव हारा नहीं हराया गया हूँ।आप सबको विश्वास दिलाता हूँ कि आप के हर सुख में आप के साथ रहूँगा।पूर्व विधायक ने बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।पूर्व मंत्री व्यास जी गोड़ ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल है १७ जातियों को अनुसूचित जाति का प्रस्ताव सपा का प्रस्ताव है इसका लागू होना सपा की जीत होगी।
        बैठक में जिला प्रवक्ता ने प्रस्ताव रखा कि भारतीय वायु सेना के जहाज़ ए०एन ३२  के दुर्घटना में शहीद सूरज सिंह के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा आर्थिक सहायता के रूप में ५०००००० (पचास लाख) की माँग उत्तर प्रदेश सरकार से करना चाहिए।जो सर्वसम्मति से पारित हुआ।
        बैठक में मुख्यरूप से लक्ष्मण गुप्ता,यशपाल सिंह,राजमंगल यादव,साथी रामजी गुप्ता,मृत्युंजय तिवारी बबलू,रोहित चौबे,शशिकांत चतुर्वेदी,परवेज़ रौशन जयप्रकाश यादव “मुन्ना”हरेन्द्र सिंह रामेश्वर पासवान विश्वनाथ यादव शायद सलाहुद्दीन चन्दन यादव आशुतोष ओझा जलालुद्दीन राहुल राय प्रियांशु। तिवारी राहुल यादव अजित यादव अतुल पाण्डेय मुन्ना गिरी राकेश यादव,मिंटू खान ,सकिल लोहीया रविंद्र यादव नमोनारायण सिंह अरविंद पाण्डेय आदि थे।अध्यक्षता वि०स०अध्यक्ष अजय यादव संचालन राजन कनौजिया ने किया।