अवध क्षेत्र के 16 जिलों के भाजपा कार्यकर्त्ताओ का प्रशिक्षण वर्ग 13 व 14 जुलाई को
अवध क्षेत्र के 16 जिलों के भाजपा कार्यकर्त्ताओ का प्रशिक्षण वर्ग 13 व 14 जुलाई को
ए कुमार
अयोध्या 12 जुलाई 2019 ।। अवध क्षेत्र के 16 जिलो का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा द्वारा अवध विश्वविद्यालय के आईटी परिसर में 13 व 14 जुलाई को आयोजित किया जायेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्रीय मोर्चा, विभाग व प्रकल्पों के संयोजकों, क्षेत्र में रहने वाले सभी प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों बैठक में भाग लेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला 7 सत्रों में आयोजित होगी। प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौर, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष की अलग से बैठक होगी। मंत्रियों में बृजेश पाठक, गोपाल जी टण्डन, मुकुट बिहारी वर्मा, रमापति शास्त्री, अनुपमा जायसवाल, स्वाती सिंह शामिल होंगे। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने तैयारियों की जिम्मेदारियां सम्हाल ली है।
उन्होने बताया कि व्यवस्था की दृष्टि से संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। वर्ग प्रशिक्षण प्रमुख, कार्यक्रम प्रमुख, व्यवस्था प्रमुख, वर्ग नियंत्रक सहित कार्यक्रम स्थल पर आवास, स्वच्छता, साज सज्जा, मंच, ध्वनि, प्रकाश, पंजीकरण व अतिथियों के सत्कार के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न की बैठक में तय कर दी गयी है। कार्यशाला में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने विषय पर सम्बोधन देंगे।

