शुक्रवार को गडकरी बलिया,केशव मौर्य इलाहाबाद,स्मृति इलारानी बलिया घोसी में सभाये ,भाजपा ने झोंकी ताकत
शुक्रवार को गडकरी बलिया,केशव मौर्य इलाहाबाद,स्मृति इलारानी बलिया घोसी में सभाये ,भाजपा ने झोंकी ताकत
लखनऊ 09 मई 2019, केन्द्रीय मंत्री मा. नितिन गडकरी जी 10 मई को देवरिया व बलिया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री गडकरी दोपहर 03 बजे आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कालेज मैदान, पथरदेवा, देवरिया में भाजपा प्रत्याशी डा0 रमापति राम त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि सायं 4.30 बजे खेल का मैदान हल्दी, बलिया में भाजपा प्रत्याशी श्री वीरेन्द्र सिंह मस्त के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
------------------------------------------------
लखनऊ 09 मई 2019, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 10 मई को इलाहाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी के समर्थन में दोपहर 2ः30 बजे रामलीला मैदान, गरईया जारी बाजार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
------------------------------------------------
लखनऊ 09 मई 2019, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी 10 मई को सलेमपुर, घोसी, वाराणसी लोकसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। श्रीमती स्मृति ईरानी दोपहर 2.30 बजे जी.एम. इण्टर कालेज, बिल्थरा रोड, बलिया में सलेमपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री रवीन्द्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। श्रीमती स्मृति ईरानी सायं 4 बजे जीवन राम छात्रावास का मैदान, डी.सी.एस.के. इण्टर कालेज के सामने, मऊ में घोसी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री हरिनारायण राजभर के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। जबकि सायं 07 बजे रामनगर चैक वाराणसी में जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
-----------------------------------------------
लखनऊ 09 मई 2019, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल एवं साध्वी निरंजन ज्योति 10 मई को मछलीशहर, जौनपुर, संतकबीरनगर व चंदौली लोकसभाओं में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी। दोपहर 12ः30 बजे दिनकर इण्टर कालेज, जमालपुर, मडियाहूं जौनपुर में मछलीशहर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री वी.पी. सरोज के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगी तथा दोपहर 1ः30 बजे मधूपपुर, मुगराबादशापुर, जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री के.पी. सिंह के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। जबकि दोपहर 03 बजे कटाई चैराहा, खलीलाबाद, संतकबीरनगर में भाजपा प्रत्याशी श्री प्रवीण निषाद के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगी तथा सायं 5ः30 बजे हृदयपुर, शिवपुर, वाराणसी में चंदौली लोकसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।
-----------------------------------------------
लखनऊ 09 मई 2019, केन्द्रीय मंत्री श्री शिव प्रताप शुक्ला 10 मई को संतकबीरनगर लोकसभा में विभिन्न सभाओं को सम्बोधित करेंगे।
------------------------------------------------
लखनऊ 09 मई 2019, प्रदेश महामंत्री श्री सलिल विश्नाई एवं भोजपुरी गायक व अभिनेता एव भाजपा नेता पवन सिंह 10 मई को प्रतापगढ, आजमगढ, लालगंज व गोरखपुर लोकसभाओं में रोड शो में शामिल रहेंगे। सुबह 10ः30 बजे प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के समर्थन में रोड शो करेंगे तथा आजमगढ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव व लालगंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीलम सोनकर के समर्थन में दोपहर 12ः30 बजे आजमगढ़ में रोड-शो करेंगे। जबकि गोरखपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री रवि किशन के समर्थन में दोपहर 3ः30 बजे जेपी इण्टर कालेज के मैदान, कैम्यिरगंज, गोरखपुर में रोड-शो में शामिल रहेंगे।

