Breaking News

बलिया : 15 को बलिया आ रही है मालिनी अवस्थी , रमजान को लेकर डीएम की अद्यक्षता में हुई शांति समिति बैठक

स्वीप कार्यक्रम के तहत 15 को मालिनी अवस्थी बलिया में

बलिया 9 मई 2019: स्वीप कार्यक्रम के तहत 15 मई को पद्मश्री मालिनी अवस्थी बलिया आ रही है। उनका स्वीप कार्यक्रम वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में शाम 5 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में दुबहर व हनुमानगंज शिक्षा क्षेत्र से 100-100 एवं अन्य शिक्षाक्षेत्रों से कम से कम 50-50 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/नोडल अधिकारी (स्वीप) संतोष कुमार राय ने इस दिशा में समस्त बीईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।
------
रमजान को लेकर हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

बलिया 9 मई 2019 : रमजान और ईद को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी भवानी सिंह खगांरौत ने सभी एसडीएम, सीओ, बीडीओ के साथ सभी नगर निकाय के ईओ, विद्युत विभाग, जल निगम के अधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि रमजान के दौरान जिले में बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए।
अपर जिलाधिकारी राम आसरे ने लोकल फाल्ट से बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से ठीक कराने और शहर में लगने वाले जाम की समस्या का समाधान निकालने के लिये नगर मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम बनाने की बात कही।
समाजसेवी शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि रमजान की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद मूसा अली इस्लाम ने मिश्र से अल्लाह के आदेश पर किया था। खुद को खुदा के साथ जोड़ने, शबाब हासिल करने के लिये रोजा रखने वाले रोजेदारों की खिदमत करने वाले को भी पुण्य मिलता है ।
बैठक में समस्त थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि त्योहार पंजिका को अपडेट रखें। इस बात का विशेष ख्याल रहे कि कहीं भी कोई नई परंपरा शुरू ना हो। बैठक में सिकन्दर खाँ, अफसर आलम ने भी सुझाव दिए। बैठक में सभी एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।