गोरखपुर : भीषण सड़क हादसा :एक कि मौत,दरोगा समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल,एक घायल की हालत चिंताजनक
गोरखपुर : भीषण सड़क हादसा :एक कि मौत,दरोगा समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल,एक घायल की हालत चिंताजनक
ए कुमार
गोरखपुर 10 मई 2019 ।।खजनी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दरोगा सहित पांच लोग गम्भीर रूप घायल हुए है । घायलो में से एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते मे दम तोड़ दिया।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने अनियन्त्रित होकर खजनी की ओर से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया ।
इस हादसे में बांसगांव थाना क्षेत्र हरनहीँ चौकी पर तैनात दरोगा सूरज गुप्ता सिपाही मोहम्मद जाहिर खान भी बाइक समेत चपेट में आ गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए ।बताया जा रहा है दरोगा सूरज गुप्ता के पैर चार जगह टूट गया है।ऑटो में सवार एक पैसेंजर की मौके पर मौत हो गयी ।सूचना पर पहुँचे उपनिरिक्षक रुद्र प्रताप सिंह ,व अरविंद यादव खजनी थाना मय फोर्स मौके पर पहुँचे ,घायल को तत्काल इलाज हेतु भेजा गया और मृतक को भी मेडिकल कालेज भेज दिया गया ।खजनी पुलिस के अनुसार अभी एक ब्यक्ति की मौके पर मौत हुई है ,दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है ।




