Breaking News

बलिया : लोस सलेमपुर में लगे अधिकारियों संग प्रेक्षक ने की समीक्षा

लोस सलेमपुर में लगे अधिकारियों संग प्रेक्षक ने की समीक्षा

बलिया 10 मई 2019: लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल संपन्न कराने के लिए लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के सामान्य प्रेक्षक अजय यादव ने जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त एआरओ, मास्टर ट्रेनर व इंजीनियरों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव के सम्बंध में आयोग की मंशा से अवगत कराते हुए मतदान के दिन के क्रियाकलापों के प्रति गम्भीर रहने को कहा।
उन्होंने कहा कि मतदान का दिन अति महत्वपूर्ण है। हर दो घंटे पर आयोग को रिपोर्ट भेजनी है। कंट्रोल रूम का दायित्व है कि जरूरी सूचनाएं संबंधित एआरओ को तत्काल फोन या एसएमएस के माध्यम से बताते रहें। ध्यान रहे कि कंट्रोल रूम की सूचना और मतदान प्रतिशत एकदम सही होना चाहिए। इसके लिए पहले से तैयारी रहे। उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा, पीठासीन अधिकारी से बराबर संपर्क बनाए रखें। सुबह और शाम भीड़ बढ़ती है इसका ध्यान रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को एक बार फिर सलेमपुर के सामान्य प्रेक्षक का मोबाइल नंबर- 8765039337 तथा व्यय प्रेक्षक का मोबाइल नंबर- 8765044326 को नोट कराया। यह भी कहा कि अगर कहीं कोई घटना होने की सूचना आती है तो तुरंत कंट्रोल रूम और संबंधित एआरओ को इसकी जनकारी दें। हर स्थिति से निपटने के लिए ही मजिस्ट्रेट का पावर दिया गया है। हर हाल में चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराना है।

इंजीनियरों ने दिया प्रशिक्षण
-  बैठक में आए हुए इंजीनियर द्वारा वीवीपैट/ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। सलेमपुर संसदीय सीट पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को इसकी विधिवत जानकारी कर लेने को कहा गया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने प्रेक्षक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अगर कहीं कोई कमी मिलती है उसे समय से दूर कर लिया जाएगा।  कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। आशा जताई कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता बढ़चढ़ भाग लेंगे। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम रामआसरे, समस्त एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।