Breaking News

बिग ब्रेकिंग :मध्‍य प्रदेश में बंगाल जैसे हालात, कमलनाथ के OSD के घर छापेमारी पर पुलिस और CRPF आमने-सामने

बिग ब्रेकिंग :मध्‍य प्रदेश में बंगाल जैसे हालात, कमलनाथ के OSD के घर छापेमारी पर पुलिस और CRPF आमने-सामने
ए कुमार

भोपाल 7 अप्रैल 2019 ।। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आईटी रेड के बाद अब सियासत गर्म होने लगी है. यहां पर भी कमोबेश वही हालात बन रहे हैं, जो एक महीने पहले पश्चिम बंगाल में बने थे. तब सीबीआई और स्‍थानीय पुलिस आमने सामने थी. अब मप्र की राजधानी भोपाल में सीआरपीएफ और मप्र की पुलिस आमने सामने है. रविवार को मध्‍यप्रदेश के भोपाल इंदौर सहित कुछ स्‍थानों पर आयकर का छापा पड़ा था. इसमें कमलनाथ के ओएसडी के आवास से 9 करोड़ रुपए की बरामदगी हुई थी. आयकर विभाग ने इस छापेमारी में सीआरपीएफ की मदद ली है।

पहले कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि ये कार्रवाई बदले की भावना से की गई. इसके बाद भोपाल में उस समय विवाद की स्‍थ‍िति बन गई, जब सीआरपीएफ और पुलिस के जवान भोपाल में अश्‍व‍िन शर्मा के आवास पर आमने सामने आ गए. अश्‍वि‍न शर्मा, मध्‍यप्रदेश के सीएम कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्‍कड़ के सहयोगी हैं. सीआरपीएफ का कहना है कि मप्र पुलिस के जवान उसे काम नहीं करने दे रहे हैं. वहीं पुलिस की दलील है कि जिस जगह छापेमारी हो रही है, वहां से सीआरपीएफ ने सुबह से ही किसी को बाहर नहीं निकलने दिया है. हम उन्‍हीं हालात को देखने आए हैं. हमारा छापेमारी की घटना से कोई लेना देना नहीं है. सीआरपीएफ का कहना है कि मध्‍य प्रदेश पुलिस उन्‍हें काम नहीं करने दे रही।