Breaking News

देवरिया : निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित के विरुद्व होगी कार्यवाही-डीएम

निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित के विरुद्व होगी कार्यवाही-डीएम
कुलदीपक पाठक


देवरिया 9 अप्रैल 2019 ।। निर्वाचन संबंधित व्यवस्थाओं को सभी संबंधित शीघ्रता के साथ पूर्ण करायें और कराये गये कार्यो की फोटो अपलोड भी करायें, जिससे कार्य होने की सुनिश्चितता हो सके, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही की जायेगी।
        जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने उपरोक्त निर्देश कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 केा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिये। उन्होने कहा कि निर्धारित समायान्तर्गत जो अवशेष कार्य है उन्हे पूर्ण कराये अन्यथा की स्थिति में संबंधित से स्पष्टीकरण मांगे जाने हेतु अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल को निर्देश दिए। उन्होने शौचालय, रैम्प, फर्नीचर, सम्पर्क मार्ग, विधुत कनेक्शन, शैड, पोस्टल वैलेट, वाहन व्यवस्था, एफ0एस0टी0 टीमो द्वारा की जा रही कार्यवाही, मतदाता पर्ची/पहचान पत्र वितरण, पीठासिन अधिकारियों के प्रशिक्षण आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि कार्यो में तेजी लाये और कोई भी कार्य आधा-अधूरा नही रहना चाहिए। यदि कोई मामला लम्बित पाया जायेगा और उसके कारण निर्वाचन कार्य में कोई व्यवधान उत्पन्न होगा तो संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उसके रिुद्व कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
         श्री किशोर ने स्पष्ट किया कि आगामी 3 दिनो में मतदाता पर्ची का वितरण डेार-टू-डोर जिम्मेदार कार्मिक द्वारा पूर्ण कराया जाये, जिससे लोगो को यह भी निश्चित हो सके कि वे मतदाता बन चुके है और उन्हे इसके प्रेरित भी किया जाये कि वे आगामी 19 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर बिना किसी लोभलालच के अवश्य करें। उन्होने कहा कि यदि किसी कार्य में कोई असंमन्जस उत्पन्न होती है तो आपसी तालमेल के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशानिर्देशो के अनुरुप उसका निस्तारण करें। क्रिटिकल व बरनलेबुल बूथो का चिन्हाकन अवश्य कर ले और उनके कारको की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके संबंध में कार्यवाही भी करायें जिससे कोई भी मतदाता किसी भी दबाव अथवा भय के कारण अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहने पाये।
        बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी रामसहाय यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, परियोजना अधिकारी डी0आर0डी0ए0 महेश नारायण पाण्डेय, ए0आई0जी0 स्टाम्प डा0राधाकृष्ण, डी0डी0 कृषि ए0के0मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, ए0एम0ए0 उमेशचन्द्र पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचन्द्र राम, उपायुक्त मनरेगा गजेन्द्र तिवारी, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित  उपस्थित रहे।