Breaking News

बलिया : एसडीएम सदर ने एक लेखपाल और दो संग्रह अनुसेवको को किया निलंबित , दो अनुसेवको पर विभागीय कार्यवाही , दो संग्रह अमीन भी हो सकते है निलंबित ?

बलिया : एसडीएम सदर ने एक लेखपाल और दो संग्रह अनुसेवको को किया निलंबित , दो अनुसेवको पर विभागीय कार्यवाही , दो संग्रह अमीन भी हो सकते है निलंबित ?
मधुसूदन सिंह 

बलिया 9 अप्रैल 2019 ।। उप जिलाधिकारी सदर बलिया अश्वनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा की रिपोर्ट पर एक महिला लेखपाल और दो संग्रह अनुसेवकों को निलंबित और दो संग्रह अनुसेेवकों पर विभागीय कार्यवाई का आदेश जारी करने से सदर तहसील में हड़कम्प मच गया है । सूत्रों की माने तो अभी दो संग्रह अमीन भी अधिकारियों के जांच के दायरे में है और इनपर कभी भी निलम्बन की तलवार गिर सकती है । बताया जाता है कि श्रीपुर गांव की क्षेत्रीय लेखपाल श्रीमती ममता ,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में गलत आख्या प्रस्तुत करके अपात्र को सुविधा दिलाने के प्रयास में थी जिसकी जानकारी तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा को हुई तो इन्होंने तत्काल इसकी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी सदर को दी । इस रिपोर्ट के आधार पर श्रीमती ममता को उप जिलाधिकारी सदर ने तुरंत निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है ।
 वही दो संग्रह अनुसेवको वीरेंद्र कुमार गुप्ता और मंगला यादव  को वसूली में लापरवाही , समन तामिला न कराना , विभागीय अधिकारियों द्वारा बार बार सरकारी अभिलेखों को मांगने के वावजूद न दिखाना , अपने अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना आदि कारणों के लिये तहसीलदार सदर की रिपोर्ट पर एसडीएम सदर ने निलंबित कर दिया है । साथ ही संग्रह अनुसेवकों बनवारी यादव और रविश कुमार गुप्ता पर  अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही , वसूली लक्ष्य से कम होने के लिये विभागीय कार्यवाई करने का आदेश एसडीएम सदर ने जारी किया है । 5 कर्मचारियों पर कार्यवाई से तहसील में हड़कंप मच गया है ।