Breaking News

गोरखपुर : मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर आरटीओ ने किया रवाना

मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर आरटीओ ने किया रवाना
ए कुमार

गोरखपुर 12 अप्रैल 2019 ।। लोकतंत्र के महापर्व में आरटीओ विभाग ने लगभग 100 ऑटो रिक्शा पर मतदाता जागरूकता लिखे स्लोगन के साथ आरटीओ भीमसेन सिंह आरटीओ (प्रवर्तन ) डीडी मिश्रा एआरटीओ श्याम लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऑटो के पीछे लगे स्लोगन पर लिखा हुआ है आपका मतदान लोकतंत्र की जान  वोट की ताकत को समझें। मतदाता सूची में अपने नाम को देखने के लिए ऑनलाइन भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । बातचीत के दौरान आरटीओ भीमसेन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक का दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें देश को एक सशक्त शक्ति प्रदान करने में अपना योगदान दें। मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है खासतौर से युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य और अपने मत का  प्रयोग अवश्य करें।
एआरटीओ श्याम लाल ने कहां की हर मतदाता को अपने मत का  प्रयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र का यह महापर्व 5 साल में एक बार ही आता है ऐसे अवसर को नहीं गवाना चाहिए। एक -एक वोट से हार जीत तय होती है इसलिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।