Breaking News

सीतापुर : मायके से लायी असलहा , पत्नी ने पति को मारी गोली,मौत

सीतापुर : मायके से लायी असलहा , पत्नी ने पति को मारी गोली,मौत
ए कुमार


सीतापुर 12 अप्रैल 2019 ।।
सीतापुर में मछरेहटा के हालुपुर गांव में पत्नी ने अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि एक साल पहले ही दोनों शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।
पत्नी रूबी ने बताया कि विवाद के चलते उसने अपने पति पुष्कर की असलहे से गोली मारकर हत्या कर दी। रूबी पर आरोप है कि वह रामकोट थाने के हासपुर में अपने मायके गईं हुई थी। सोमवार को वापस आने पर मायके से असलहा लाई थी।
रात को उसने पुष्कर को पीछे असलहे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।