नगरा(बलिया): आग ने बेटी के बिदाई के सपने और सामानों को किया खाक
आग ने बेटी के बिदाई के सपने और सामानों को किया खाक
दिग्विजय सिंह
नगरा (बलिया) 20 अप्रैल 2019 ।।बेटी की डोली उठने से एक दिन पहले ही आग ने पिता के सपनो को खाक कर दिया।अगलगी की घटना से पीड़ित परिजन सदमे में है।घटना थाना क्षेत्र के कोठिया गांव की है,जहां शनिवार को बारात एवं बिटिया के विदाई के लिए मिठाई बनाने हेतु दूध गर्म करते वक्त हुए गैस रिसाव से आग लग गई और देखते देखते तीन रिहायसी मड़हे और उसमे रखे नगदी सहित एक लाख रुपए से अधिक के समान जलकर खाक हो गए।अगलगी की सूचना पर पहुची फायर विग्रेड एवं ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन तेज हवा के झोको से विकराल रूप धारण कर चुकी आग ने सब कुछ स्वाहा कर दिया।
कोठिया गांव में श्रीकांत यादव की बेटी शीला की बारात रविवार को आने वाली थी।बारात एवं रिश्तेदारों के जलपान एवं बेटी की विदाई हेतु घर पर मिठाई बनाने के लिए दूध गर्म किया जा रहा था।इसीबीच गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और आग पकड़ ली।मिठाई बनाने वाले कारीगर एवं परिजन जब तक कुछ समझ पाते तबतक आग मड़हे को पकड़ लिया और हवा के झोको से विकराल रूप धारण कर दो अन्य रिहायसी मड़हे को अपने आगोश में ले लिया।चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।फायर विग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गई लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका।अगलगी में मड़हे में रखा गेहू, चावल, कपड़े, विदाई के लिए रखे गए समान,वर्तन ,25 हजार नगदी सहित एक लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया।अगलगी की घटना के बाद पिता श्रीकांत यादव के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है, वही माँ सब्बाली देवी का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।

