रसड़ा(बलिया):एनएसएस के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
एनएसएस के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
डॉ सुनील कुमार ओझा की रिपोर्ट
रसड़ा (बलिया) 20 अप्रैल 2019 ।। मथुरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रसड़ा ,बलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ' मतदाता जागरूकता अभियान ' का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धनंजय सिंह ने किया। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अपने विभिन्न गुणों के कारण समकालीन समय में लोकतंत्र ही सर्वाधिक लोकप्रिय शासन प्रणाली हैं। इसमें जनता अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन करती हैं। चुनाव ही देश की जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रचार्य ने लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व पर सभी से अपना मत देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। रैली महाविद्यालय कैम्पस से कोटवारी मोड़, भगत सिंह तिराहा, रसड़ा बाजार होते हुए पुनः महाविद्यालय कैम्पस में समाप्त हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ चन्दन गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आलिया खातून, अनिल कुमार, डॉ ईश्वर देव, नरेंद्र सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, ओम प्रकाश उपस्थित रहे।