Breaking News

भीमपुरा बलिया में आग का तांडव : दो दर्जन से अधिक किसानों की खेत मे खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक , आग लगने का कारण अज्ञात




 भीमपुरा बलिया में आग का तांडव : दो दर्जन से अधिक किसानों की खेत मे खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक , आग लगने का कारण अज्ञात
 बृजेश सिंह




भीमपुरा बलिया 13 अप्रैल 2019 ।। भीमपुरा थाना क्षेत्र के तीन गांव के दर्जनों किसानों के खेतों में अज्ञात कराणों से लगभग 2 बजे आग लग गई। जिससे लगभग पच्चासो बीघा खेत की गेंहू  की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड के साथ-साथ भीमपुरा पुलिस को भी दी। सूचना देने के बावजूद दमकल कर्मी 2 घंटे लेट पहुँची। आग लगने से किसानों को बड़ा नुकसान हो गया।
 क्षेत्र के दर्जनों किसानों के खेतों में अज्ञात कराणों से लगभग 2 बजे आग लग गई। भीमपुरा गांव के एक किसान के खेत मे आग की लपटें निकलने लगी और यह आग भीमपुरा , रामपट्टी तासपुर होते हुए बरवां रत्ती पट्टी पहुच गयी। आग की लपटें और धुवा देख लोग खेतों के पास पहुचे तबतक आग बिकराल रूप ले लिया था। लोग बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पछुआ हवा तेज होने के चलते आग तेजी से फैलती जा रही थी। कई लोग आग को बुझाने में झुलस भी गए। जिससे लगभग 50 बीघा खेत का गेंहू जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड के साथ-साथ भीमपुरा थाना के कोतवाल को भी दी। निर्भय सिंह शिव, दुलेश्वरी,सुभाष चंद, मिथिलेश, अभिषेक, रविन्द्र सिंह,  पारस नाथ सिंह, कमला सिंह, विजय प्रताप सिंह, राम वृक्ष सिंह, त्रिभुवन सिंह, सम्भु नाथ सिंह, लक्ष्मण सिंह, राम जी सिंह आदि किसानों के खेत की फसल जलकर राख हो गयी।