Breaking News

बलिया के शारदा हॉस्पिटल में लगी आग , मची अफरातफरी , फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू

बलिया के शारदा हॉस्पिटल में लगी आग , मची अफरातफरी , फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू


बलिया 13 अप्रैल 2019 ।। बलिया के तिखमपुर स्थित शारदा हॉस्पिटल की सबसे ऊपरी मंजिल के एक कमरे में शाम के करीब सवा छह बजे अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया । हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली अफरातफरी मच गयी । जो जहां था वही से भागने लगा । सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड के जवानों ने आग को फैलने से रोक दिया है , अभी बचाव कार्य जारी है । बता दे कि यह हॉस्पिटल जनपद के चर्चित ,डॉक्टर जेपी शुक्ला का है । बताया जाता है जिस कमरे में आग लगी है उसमें मरीजो के लिये खाना बनाया जाता है । आ रही खबरों के अनुसार खाना बनाने वाली महिला का हाथ भी जला है । इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नही हो पायी है ।