हल्दी बलिया : ग्राम प्रधान ने खंड शिक्षा अधिकारी की साजिश को किया बेनकाब ,रिकार्डिंग के साथ एसडीएम को सौंपी शिकायती पत्र
ग्राम प्रधान ने खंड शिक्षा अधिकारी की साजिश को किया बेनकाब ,रिकार्डिंग के साथ एसडीएम को सौंपी शिकायती पत्र
डॉ सुनील ओझा
हल्दी बलिया 12 अप्रैल 2019 ।। भवन प्रभारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलहरी द्वारा स्वयं अपनी देखरेख में प्राथमिक विद्यालय के चार कमरे और किचन जेसीबी से गिरवाया गया है और इसकी रिकार्डिंग भी मौजूद है , यह आरोप ग्राम प्रधान संतोष सिंह उप जिलाधिकारी सदर बलिया को दिये अपने शिकायती पत्र में कही है और रिकार्डिंग की सीडी भी सौपी है । क्योंकि कल भवन प्रभारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय के दो कमरों और किचन को गिराने का एफआईआर हल्दी थाने में दर्ज करायी थी तब से इसके खिलाफ गांव वालों में आक्रोश पैदा हो गया है । सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी बेलहरी द्बारा बाबूबेल में विद्यालय भवन को गिराये जाने की शिकायत ग्राम प्रधान बघऊँच ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर को पत्रक देकर किया था।जिसका वीडियो सीडी सौंपकर कार्रवाई की मांग किया था।जिस पर उपजिलाधिकारी सदर बेसिक शिक्षा अधिकारी बाबूबेल पहुंचकर मामले की जांच की पत्रक में ग्राम प्रधान संतोष सिंह ने कहा है कि मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलहरी नरेन्द्र कुमार व भवन प्रभारी अवनीश कुमार द्वारा जर्जर कमरों के साथ ही दो अच्छे रुम व किचन भी जेसीबी मशीन से तोड़ दिया।जिसकी रेकार्डिंग ग्रामीणों द्वारा की गई है।साथ ही पत्रक में ग्राम प्रधान ने यह भी कहा है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कुटरचित व साजिश के तहत यह किया गया है।इतना ही नहीं उनके द्वारा गलत प्रचार भी किया जा रहा है।जिसके कारण इस प्रकरण इनकी संलिप्तता स्पष्ट नजर आ रही है।ग्राम प्रधान ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाही की मांग की है साथ ही जमीदोंज भवन को शीघ्र बनाने की मांग की है।