Breaking News

बलिया : बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का खुलासा :पाकिस्तानी मानसिकता वालो के लिये बनेगा ऐंटी वायरस , अगली सरकार में लगा दिये जायेंगे ठिकाने

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का खुलासा :पाकिस्तानी मानसिकता वालो के लिये बनेगा ऐंटी वायरस , अगली सरकार में लगा दिये जायेंगे ठिकाने 
अमित कुमार

बलिया 8 अप्रैल 2019 ।।
    अगर केंद्र में दुबारा मोदी जी की सरकार बनी तो पाकिस्तानी मानसिकता के वायरस से ग्रसित लोगो के लिये बुरी खबर है । सत्ता में आते ही मोदी सरकार ऐसे वायरस का ऐंटी वायरस बनाकर ,पाकिस्तानी मानसिकता वाले वायरस को हमेशा हमेशा के लिये समाप्त कर देगी । इस बात का खुलासा बलिया के बैरिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को आयोजित किसान सम्मेलन में किया ।उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के दुबेछपरा इंटर कालेज के प्रांगण में बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक किसान सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया ।किसान सम्मेलन के दौरान बयानवीर बीजेपी विधायक  सुरेन्द्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ के वायरस वाले बयान को जायज बताते हुए दावा किया कि अगर 2019 में मोदी की सरकार बनी तो इस तरह के वायरस के लिए एन्टी वायरस बनाया जाएगा और सारे वायरसो का इलाज किया जाएगा। विधायक सुरेंद्र सिंह के इस बयान से बलिया के राजनीति में भूचाल सा आ गया है और विपक्षी दलों के लोग विधायक के इस बयान को गलत बता रहे है।कहा 2014 में लोगों ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी और हर वर्ग ने भारत के विकास में योगदान दिया। जो बीजेपी लोग एन्टी वायरस की वाली बात कहते हैं वह लोग बड़बोले पन का शिकार हैं ।   बीजेपी के ऐसे नेताओं को एन्टी वायरस की जरुरत हैं विपक्षी नेताओं की नही । सौ बात की एक बात यह है कि अब कैसे फैसला होगा कि यह बीजेपी के खिलाफ बयान है या देश के । क्योकि आज बीजेपी सरकार के खिलाफ बोलना देश द्रोह और पाकिस्तान समर्थक वायरस से ग्रसित होना साबित कर दिया जा रहा है ।
बाईट -बैरिया वीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह