देवरिया : पल्स पोलियो की खुराक पीने से ना छूटे एक भी बच्चा :सीएमओ

... पल्स पोलियो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
कुलदीपक पाठक
देवरिया 6 अप्रैल 2019 ।। राजकीय इंटरमीडिएट कालेज प्रांगण से शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकली गई। रैली को सीएमओ डॉ धीरेन्द्र कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली को सम्बोधित करते हुए सीएमओ डॉ धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से छूटना नहीं चाहिए। जिले को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि पूर्ण सजगता और सतर्कता के साथ इस क्षेत्र में कार्य किया जाए। उन्होंने पल्स पोलियो दिवस को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ कवरेज पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाए। स्कूली बच्चों की टोली बना कर एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशाओं को घर.घर भेज कर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर लाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करेंए ताकि बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके। रैली राजकीय कालेज से शुरू होकर डीएम आवासए सिविल लाईन होते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में जाकर समाप्त हुई।
रैली में एसीएमओ डॉ एसएन सिंहए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ डीबी शाहीए डीसीपीएम डॉ राजेश गुप्ताए शिव चंद रायए सागरए विनोद मिश्राए एआरओ राकेश चंदए मुकेश मिश्राए सहायक मलेरिया इंस्पेक्टर सुधाकर मणिए बृजेश पांडेयए फरहा परबीनए प्रदीप शर्माए राकेश कुमारए प्रज्योति गिरी अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
...... अभियान में लगेंगी 943 टीमें
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ डीबी शाही ने बताया कि इस बार करीब पांच लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। घर.घर जाने वाली 934 टीमें गठित की गई हैं। 1753 बूथ बनाए गए हैं। 46 मोबाइल टीम बनाई गई है जो ईंट भट्टे से लेकर घुमंतू जातियों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। 113 बूथ ट्रांजिट बनाए गए हैं जो जनपद के सभी रेलवे व बस स्टेशनों पर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगे। इस अभियान में 307 सुपरवाइजरए पर्यवेक्षक कार्य के लिए ब्लाक स्तरीय 32 अधिकारी लगाए गए है। वहीं ब्लाक स्तरीय 15 जोनल अधिकारी भी लगाए गए हैं।