Breaking News

महाराष्ट्रः भिवंडी की एक ईमारत में लगी भीषण आग

महाराष्ट्रः भिवंडी की एक ईमारत में लगी भीषण आग
ए कुमार


भिवंडी 22 अप्रैल 2019 ।।
महाराष्ट्र के भिवंडी में भीषण आग लगी है। कलियर इमारत में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इमारत में आग सुबह छह बजे लगी थी। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है।
गौरतलब है कि इसके पहले भिवंडी में 31 दिसंबर को भीषण आग लगी थी। भिवंडी के चार मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से उजागर डाईंग कंपनी को काफी नुकसान हुआ था। वहीं, अब एक बार फिर भिवंडी में भीषण आग लगी है।