Breaking News

लखीमपुर खीरी : पर्चा खारिज हो जाने से था आहत,लगाया प्रशासन पर गम्भीर आरोप


पर्चा खारिज हो जाने से था आहत,लगाया प्रशासन पर गम्भीर आरोप
ए कुमार


लखीमपुर खीरी 20 अप्रैल 2019 ।।

29 धौरहरा संसदीय क्षेत्र के 14 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। उसमे से आक्रोशित एक प्रत्याशी पेड़ पर चढ़ कर जान देने की कोशिश की।अधिकारियो ने प्रत्याशी को समझा बुझा कर नीचे उतारा। 
धौरहरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए 22 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। आज पर्चो की जांच होनी थी। आरओ ने जब एलान किया कि 22 में से 14 पर्चे खारिज हो गए है प्रत्याशियो के होश उड़ गए। उसमे से आक्रोशित और आहात एक प्रत्याशी पेड़ पर चढ़ कर जान देने की कोशिश कर डाली। देखते ही देखते हड़कम्प मच गया।प्रशासन के हाँथ पाँव फूल गए।आनन फानन में मौके पर पहुंचे ज़िला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने प्रत्याशी को समझा बुझा कर नीचे उतारा। पेड़ पर चढ़ने वाला सर्व समाज जनता पार्टी का प्रत्याशी फदाली कश्यप है। पर्चा खारिज होने पर उक्त प्रत्याशी ने आरओ पर गम्भीर आरोप लगाए। दूसरी तरफ अन्य 14 प्रत्याशियों में से 8 प्रत्याशियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है।
इस सम्बंध में धौरहरा क्षेत्र के रिटर्निग आफिसर/ सीडीओ रवि रंजन ने बताया की दाखिल पर्चो में त्रुटियों के चलते पर्चा ख़ारिज हुए है।