Breaking News

नगरा बलिया :किसान गोष्ठी और प्रशिक्षण का आयोजन

नगरा बलिया :किसान गोष्ठी और प्रशिक्षण का आयोजन 
दिग्विजय सिंह


नगरा बलिया 8 अप्रैल 2019 ।। नेफोर्ड संस्था और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली की तरफ से अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत सोमवार को मलप गांव स्थित बिंदेश्वरी महा विद्यालय में एक किसान गोष्ठी और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.राम कठिन सिंह द्वारा डा. वीर बहादुर सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। किसान गोष्ठी में मऊ और बलिया जिले से तीन सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसान गोष्ठी में पुसा संस्थान और नेफोर्ड संस्था द्वारा क्षेत्र के चौबीस उत्कृष्ट किसानों को अंगवसत्रम और प्रशस्तिपत्र देकर राम कुँवर सिंह कृषक मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था द्वारा किसानों को पुसा की डीडीआर 50 प्रजाति धान के बीज को निशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पुसा संस्थान नई दिल्ली और नेफोर्ड के वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसलों की खेती के बारे में नई तकनीक से संबंधित जानकारी दी। पुसा के प्रधान वैज्ञानिक डा. संजय सिंह ने धान की नई - नई प्रजातियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बोले किसान डीडीआर 50 धान की प्रजाति लगाकर सुखा और बाढ़ दोनों दशाओं में इस प्रजाति से अच्छी उपज लेकर आय बढा सकते हैं। राजीव कुमार सिंह ने समन्वित कृषि पद्धति पर प्रकाश डालते हुए किसानों को बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित योजना से जुड़कर लाभ उठाए। डा. अवनि कुमार ने सब्जी की संरक्षित खेती पर विचार व्यक्त करते हुए सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। बताया कि किसान पाली हाउस में नई तकनीक से सब्जी की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं । नेफोर्ड के निदेशक डा. राम कठिन सिंह ने बीज की महत्ता पर बोलते हुए नेफोर्ड द्वारा इस दिशा में कर रहे कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। नेफोर्ड द्वारा स्थापित बीज विधायन संयन्त्र की चर्चा करते हुए किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। नेफोर्ड के प्रभारी संतोष मिश्र ने बताया कि इस माह के बाद धान और अन्य फसलों के बीच नेफोर्ड कार्यालय से मिलना शुरू हो जाएगा।
24 किसान हुए राम कुंवर सिंह कृषक मित्र सम्मान से सम्मानित

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप जैवप्रौदयोगिक प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली और नेफोर्ड संस्था द्वारा क्षेत्र के चौबीस किसानों को राम कुंवर सिंह कृषक मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित किसान कैलाश राम, जीउत राम, पशुराम राम, भगवान राम, कालीचरण राम, सतीश कनौजिया, राजदेव राम, गनेश कुशवाहा, विश्वनाथ चौहान, हरिद्वार चौहान, जवाहिर चौहान, बाबू राम, लालबहादुर यादव, अवधेश याादव, बिंध्याचल चौहान, श्रवण कुमार सिंह, वृजभूषण सिंह, अजय कुमार मिश्र, विजय बहादुर सिंह, श्रीकांत सिंह, सिंगासन सिंह, दिग्विजय सिंह, योगेन्द्र सिंह, शशिकांत सिंह को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में डा. राकेश सिंह ओमकार ने पुसा संस्थान नई दिल्ली और नेफोर्ड संस्था के वैज्ञानिकों किसानों का आभार व्यक्त किया।