Breaking News

कुशीनगर : ट्रेन से कटकर धड़ हो गया था अलग, मोबाइल पर मां का आ रहा था....

ट्रेन से कटकर धड़ हो गया था अलग, मोबाइल पर मां का आ रहा था....
ए कुमार


कुशीनगर 9 अप्रैल 2019 ।।
कुशीनगर के सेवरही क्षेत्र के पिपरा अगरवां रेलवे ढाला के समीप मंगलवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। ट्रेन से कटकर युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था और जेब में रखे मोबाइल पर उसकी मां का फोन आ रहा था। कोई फोन उठाने का साहस नहीं कर पा रहा था। मौके पर जब पुलिस पहुंची तब एक बार फिर फोन बजने लगा। पुलिस ने फोन उठाया तो वह उसकी मां का था। इस आधार पर युवक की पहचान क्षेत्र के ही जगदीशपुर के रहने वाले के रूप में हुई। पिपरा अगरवां रेल ट्रैक की ओर गए लोगों ने एक युवक की लाश ट्रैक पर देख शोर मचाया। कुछ ही देर में आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। उसके जेब में रखे मोबाइल पर फोन आ रहा था, लेकिन भीड़ में से कोई फोन उठाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। इसी दौरान लोगों ने डायल 100 व सेवरही पुलिस को सूचना दी। जिस समय पुलिस पहुंची, उस समय फिर मोबाइल बजने लगा। पुलिस ने मोबाइल रिसीव किया तो वह युवक की मां का फोन था ।