Breaking News

आजमगढ़ से बड़ी खबर : बाहुबली रामाकांत यादव भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल , निरहुआ को टिकट मिलने से थे नाराज

आजमगढ़ से बड़ी खबर : बाहुबली रामाकांत यादव भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल , निरहुआ को टिकट मिलने से थे नाराज
ए कुमार



लखनऊ/आजमगढ़ 12 अप्रैल 2019 ।।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद आजमगढ़ के बाहुबली नेता रमाकांत यादव ने टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा को छोड़कर आज कांग्रेस का हाथ थाम लिये। आपको बता दें कि देर शाम अचानक रमाकांत यादव का काफिला लखनऊ के माल एवन्यू रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर जैसे ही मुड़ा तो आजमगढ़ के साथ ही पूरे देश में एक साथ सियासी भूचाल आ गया। रमाकांत यादव ने सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपने हाथ को कांग्रेस के हाथ के साथ मिला लिया। तो पार्टी कार्यालय पर मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर भाई व सतीश अजमानी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर उन्हें मिशन 2019 में जुट जाने का निर्देश दिया। नहीं पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस से रमाकांत यादव आजमगढ़ में एक बार फिर सियासी मैदान में उतर सकते हैं और सामने होंगे इस बार पूर्व मुख्यमंत्री, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ । जिससे पता चलता है कि आजमगढ़ का सियासी पारा और भी कितना बढ़ने वाला है और यह चुनाव इस बार के लिए खासा दिलचस्प हो जाएगा।