Breaking News

बलिया शहर को सिंगापुर बनाने के सपने वाले चेयरमैन के राज में ज बलिया शहर को सिंगापुर बनाने के सपने वाले चेयरमैन के राज में जल जमाव से परेशान लोगो ने दी परिवार समेत आत्महत्या करने की धमकी

बलिया शहर को सिंगापुर बनाने के सपने वाले चेयरमैन के राज में ज बलिया शहर को सिंगापुर बनाने के सपने वाले चेयरमैन के राज में जल जमाव से परेशान लोगो ने दी परिवार समेत आत्महत्या करने की धमकी , सभासद ने कहा - मैं भी करूँगा आत्महत्या ! ल जमाव से परेशान लोगो ने दी परिवार समेत आत्महत्या करने की धमकी , सभासद ने कहा - मैं भी करूँगा आत्महत्या !
विवेक जायसवाल



बलिया 12 अप्रैल 2019 ।। लगभग 16 माह पहले बलिया शहर को सिंगापुर बनाने की लोगो से वादा करके निर्दल के रूप में अध्यक्ष का चुनाव जीतकर नहर पालिका की बादशाहत पाकर कुर्सी के चक्कर मे चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ऐसे भूले की शहर सिंगापुर तो नही बन पाया लेकिन मुहल्लों में ही कटहर नाला बन गये । कई मुहल्ले नालियों के गंदे पानी से इस तरह ढक गये है कि इन मुहल्लों में सड़क पानी से ढक कर तरणताल की तरह हो गयी है । हम बात कर रहे है बलिया नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 3 काशीपुरा मुहल्ले की । इस मुहल्ले की एक भी ऐसी सड़क नही दिखी जो गंदे पानी से ढकी न हो । यही नही केवल सड़को पर ही पानी है , लोगो के घरों में भी गंदा पानी घुसा हुआ है । आलम यह है मुहल्ले के छोटे छोटे बच्चे मजबूरन इस गंदे पानी मे बड़ो के साथ निकलते है , गिर जाते है । कई लोग तो बीमार भी हो गये है । बता दे कि यह बस्ती मुस्लिम बहुल है । यह कारण भी इस बस्ती के उपेक्षित होने का हो सकता है । इस वार्ड नम्बर 3 के सभासद शमशाद कुरेसी की माने तो इस जलभराव की समस्या से निजात के लिये ईओ चेयरमैन डीएम से लगायत कमिश्नर तक इसकी गुहार लगायी गयी है लेकिन किसी ने अबतक कोरे आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला है । इस मुहल्ले के निवासियों तक का यह भी कहना है कि जब नरक में ही रहना है तो सपरिवार जान देकर इस नरक से छूट तो जाएंगे ।
कितनी पॉवरफुल है नगर पालिका
ऐसा नही है कि नगर पालिका बलिया के पास धन की कमी है । क्योंकि मात्र 11 वार्डो में  साफ सफाई के लिये आर्यन ग्रुप नामक संस्था को प्रतिमाह  लगभग 35 लाख का चेक चेयरमैन ईओ देते जा रहे है लेकिन एक मुहल्ले में हुए जलभराव के निकासी के लिये किसी के पास धन नही है । सुनिये और देखिये कि कभी बलिया शहर को सिंगापुर बनाने का वादा करने वाले लोकप्रिय चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी के खिलाफ क्यो नारेबाजी कर रहे है ,------








सुनिये सभासद क्या कह रहे है ---