Breaking News

बलिया : यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान - भाजपा बुलायेगी तो भी अब नही जाऊंगा , अखिलेश यादव महान नेता , अखिलेश सूरज निरहुआ दीपक

बलिया : यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान - भाजपा बुलायेगी तो भी अब नही जाऊंगा , अखिलेश यादव महान नेता , अखिलेश सूरज निरहुआ दीपक

बलिया 21 अप्रैल 2019 ।।  उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि   अगर अब बीजेपी बुलायेगी तो भी हम नही जायँगे । कहा अब हम बलिया के सलेमपुर से चुनावी जनसभा की शुरुआत करने जा रहे हैं।


मंत्री ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी यूपी में 80 मे से 80 सीट जितने जा रही है,
ना हम जीतेगे, ना गठबंधन जीतेगी, ना alliance सिर्फ बीजेपी ही जीतेगी। गठबंधन 23 मई को टूट जाएगा वाले पीएम मोदी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले कहते थे , यह गठबंधन नही बनेगा तो क्या यह गठबंधन नही बना , कहे टिकट बंटवारे पर टूट जायेगा तो टिकट बंट भी गया और प्रत्याशी चुनाव लड़ भी रहे है , अब कह रहे गठबंधन टूटने की तारीख तय 23 मई को टूटेगा गठबंधन , 23 को गणना तो हो जाने दीजिये ।
जब मीडिया के लोगों ने पूछा कि क्या आप मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहते है तो मंत्री ने कहा कि अगर चाहते तो बीजेपी की इकाई ओमप्रकाश को जरूर ढूंढती ? वही अखिलेश यादव के सम्बंध में पूंछने पर   मंत्री ने महान नेता बताया ,अखिलेश की तुलना सूरज से  और निरहुआ कि तुलना दीपक से की है ।