Breaking News

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में दलित महावीर के घर किया भोजन

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में दलित महावीर के घर किया भोजन 
ए कुमार


अयोध्या 17 अप्रैल 2019 ।।
 चुनाव आयोग द्वारा तीन दिन तक प्रचार करने से रोकने के आदेश का सीएम योगी ने माकूल तोड़ निकाल लिया है । आज अपने अयोध्या दौरे में मंदिरों में दर्शन करने के साथ साथ अपने प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाने की कोई भी क्षण सीएम नही छोड़ रहे है । इसी क्रम में आज सीएम योगी ने महाबीर नामक दलित के घर खाना खाकर महागठबंधन के दलित वोट बैंक में सेंध लगाने का सफल प्रयास किया है । बता दे कि प्रतिबन्ध  झेल रहे सभी नेताओं में मुख्यमंत्री इकलौते हैं,जो लगातार मीडिया में बने हुए हैं । मुख्यमंत्री योगी पर प्रचार करने से रोक अयोध्या से प्रत्याशी लल्लू सिंह की बांछे खिला दी है । कारण की सीएम जितनी देर अयोध्या में रुक रहे है इनके पक्ष में हवा के रुख को मजबूत बनाते जा रहे है ।