Breaking News

गोरखपुर : राप्ती नदी की जल धारा मोड़ने की योजना का ग्रामीणों द्वारा जबरदस्त विरोध , आज जल सत्याग्रह कर किया विरोध , 23 को जल पुरुष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में होगा बड़ा आंदोलन

राप्ती नदी की जल धारा मोड़ने की योजना का ग्रामीणों द्वारा जबरदस्त विरोध , आज जल सत्याग्रह कर किया विरोध , 23 को जल पुरुष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में होगा बड़ा आंदोलन
ए कुमार

गोरखपुर 17 अप्रैल 2019 ।।
गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र के करजहीं,नवापार,अइमा,
कतरारी,गांव के ग्रामीणों ने राप्ती नदी की जलधारा मोड़े जाने की योजना के खिलाफ नदी बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आन्दोलन को किया तेज।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने राप्ती नदी में उतरकर जल सत्याग्रह करने का दिया संदेश ।

23 अप्रैल को जल पुरुष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में यहां पर  महापंचायत होने जा रही है।इसके साथ ही गांवों में मतदान बहिष्कार के पोस्टर बैनर भी लगाये जा रहे ।