जैसा बाप वैसा ही बेटा निकला :जया प्रदा
जैसा बाप वैसा ही बेटा निकला :जया प्रदा
ए कुमार
रामपुर 22 अप्रैल 2019 ।।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रामपुर से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने आज मुरादाबाद के ठाकुर साहब के मशहूर मंदिर में जाकर दर्शन कर पूजा अर्चना की।
जयप्रदा के लिए यह मंदिर इसलिए भी अहम है, कि वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में भी जयप्रदा ने इस मंदिर में आकर दर्शन किए थे, और वो रामपुर से लोकसभा चुनाव जीती थी, इस बार भी जयाप्रदा रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं, और उनकी टक्कर रामपुर के दबंग नेता आजम खान से है। जयप्रदा आज बहुत ही खामोशी से मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र में स्थित ठाकुर जी के मंदिर में पहुंची, मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जयाप्रदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा --
बाईट : जया प्रदा
(भाजपा उम्मीदवार रामपुर)
अब्दुल्ला आजम के बयान के बाद मुझे हंसना है या रोना है मुझे समझ नहीं आ रहा है, जैसा बाप है वैसा ही बेटा निकला है । अब्दुल्ला आज़म बच्चा था, मैने उनको बड़ा होता हुआ देखा है, मुझे उम्मीद नहीं थी ,बच्चा जैसे ही है वो, बड़ा होकर वो इस तरह बयान दे सकता है, पढ़ा लिखा है ।आज़म का विचार अलग हो सकता है, लेकिन पढ़ा लिखा एक लड़का इस तरह का बदतमीजी करते हुए एक महिला को इस तरह अपमानित करने वाले शब्द कहने की हिम्मत कर सकता है । इस बात पर लोग परेशान हैं और इस देश की सारी जनता इनको कल मुंहतोड़ जवाब देगी, सारी महिलाएं आक्रोश में हैं और यही इस आज़म के बेटे और आजम खान दोनों को एक ही साथ मुंहतोड़ जवाब देगी । इस चुनाव में नतीजा दिखाएंगे कि महिला के अपमान की सजा क्या होती है । मैं यकीन करती हूं कि यह जो लड़ाई है ,मैं महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रही हूं, महिला की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रही हूं। इस लड़ाई में मैं ही नहीं, सारी जनता लड़ रही है। पूरे देश की महिलायें खड़ी हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी की जनसभा में कांग्रेस नेता सिद्धू द्वारा प्रधानमंत्री की नक़ल करने पर जया प्रदा ने कहा कि सिद्धू ने अपने होश हवास खो दिए हैं, क्योंकि सिद्धू जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन रहे थे तो वह इतना समर्थन किया ऐसा लग रहा था कि सिद्धू भी पाकिस्तानी बन गए हैं।