रसड़ा बलिया : नाथ बाबा मंदिर में आयोजित हुआ नवरात्रि पर फलाहार वितरण कार्यक्रम , महंथ कौशलेंद्र गिरी द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
रसड़ा बलिया : नाथ बाबा मंदिर में आयोजित हुआ नवरात्रि पर फलाहार वितरण कार्यक्रम , महंथ कौशलेंद्र गिरी द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
संजीव बाबा
रसड़ा बलिया 13 अप्रैल 2019 ।। जनपद में नाथ सम्प्रदाय का सबसे चर्चित व लोगो मे आस्था का केंद्र रसड़ा के नाथ बाबा मंदिर में आज नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में फलाहार वितरण का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने फलाहार को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया । यह आयोजन मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी जी महाराज द्वारा किया गया ।
रसड़ा के नाथ बाबा प्रांगण में नवरात्री के पावन पर्व पर आज फलाहार वितरण का कार्यक्रम नाथ बाबा मंदिर के महन्थ श्री कौशलेन्द्र गिरी जी महाराज के द्वारा किया गया ।जिसमें शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग आए और इस अनोखे कार्यक्रम का लोगो ने भूरी भूरी प्रसंशा की ।लोगो ने कहा कि यह एक ऐसा नवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम हुआ जिससे लोगो में प्यार और सदभाव बढ़ा है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीजेपी और हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य और पदाधिकारी का विशेष सहयोग रहा।जिसमे मुख्य रूप से राजेश गुप्ता ( पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ) , मृत्युंजय सिंह , बीजेपी की महिला जिला महामंत्री रागिनी सिंह ,रिंटू सिंह , हर्षनरायन सिंह , संजय जायसवाल , इलाहाबाद से आये हाइकोर्ट के वकील चन्द्र विजय सिंह , अविनाश सोनी , सुभाष सिंह , गुड्डू सिंह, संजय गुप्ता , भोला जयसवाल , पिन्टू , आदि लोग रहे ।









