Breaking News

यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का संदिग्ध परिस्थियों में मौत


यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का संदिग्ध परिस्थितयो में मौत




नईदिल्ली 16 अप्रैल 2019 ।।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है

साकेत मैक्स के डॉक्टरों ने उसे शाम 5.50 बजे मृत घोषित कर दिया. साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में लाया हुआ मृत घोषित किया गया. 

रोहित शेखर दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे. उनकी मां औप पत्नी उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंची थीं. पिछले साल 18 अक्टूबर को नारायण दत्त तिवारी का भी निधन हो गया था. इसी दिन उनका जन्मदिन भी था