Breaking News

बलिया एक्सप्रेस की खबर का हुआ असर : जेसीबी संग पहुंचे नगर पालिका के अधिकारी , सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल मय फोर्स रहे मौजूद



 बलिया एक्सप्रेस की खबर का हुआ असर : जेसीबी संग पहुंचे नगर पालिका के अधिकारी , सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल मय फोर्स रहे मौजूद
मधुसूदन सिंह




बलिया 16 अप्रैल 2019 ।। जल भराव के चलते तरण ताल बन चुके वार्ड नम्बर 3 काजीपुरा मुहल्ले के नागरिकों और सभासद द्वारा जल निकासी न होने पर आत्म हत्या करने की चेतावनी वाली खबर को बलिया एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित करने पर नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ की कुम्भकर्णी नींद टूटी है । जिला प्रशासन के अधिकारियों के दबाव के चलते नगर पालिका के अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी और ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा दलबल और जेसीबी के साथ पहुंचकर पानी की निकासी में लग गये । मौके पर दो मुहल्लों के विवाद को शांत करने के लिये नगर मजिस्ट्रेट और शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय मय फोर्स डटे रहे । नगर पालिका के इस सक्रियता से जहां मुहल्ला वासियो में जल भराव से निजात मिलने की आशा बलवती हो चुकी है । अब देखना है कि यह सक्रियता नगर पालिका कब तक दिखाती है ?






बता दे कि इस मुहल्ले के घरों का पानी महीनों से गलियों में जाम है और लोग इसी में से होकर गुजरते है । यहां तक कि अधिसंख्य घरो में यह गंदा पानी जमा हुआ है । स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे इसमें गिर कर घायल हो जा रहे है । सभासद शमशाद कुरेशी ने बताया कि जब मुहल्ले की पर्दानशीं औरतें अपना पैजामा उठाकर पानी मे चलती है तो मेरा सिर शर्म से झुक जाता है कि मैं सभासद होते हुए भी एक साफ सुथरी सड़क नही दे सकता हूँ तो मेरा जीना ही धिक्कार है । इसी लिये मैने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि अगर मुहल्ले में जाम गन्दे पानी को नही निकाला गया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा । कहा कि अब चूंकि कार्य शुरू करा दिया गया है इस लिये अभी नगर पालिका के साथ मिलकर कैसे जल्द से जल्द पानी निकले इस प्रयास में लगा हूँ ।